Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

गणतंत्र दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
देवस. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग़  सेंटर पर  गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता  दीदी द्वारा अतिथियों की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया गया. मुख्य अतिथि आलोक साहू सुनील तालरेजा, विवेक ढाबले थे. ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. क्योंकि इस दिन भारत का संविधान बना और इसे लागू किया गया. देश का  यह दूसरा राष्ट्रीय पर्व है. 26 जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था. यह दिन हमें संविधान लोकतंत्र और आजादी के महत्व की याद दिलाता है. हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है. दीदी ने आगे  कहा कि भारत बनाने में या राम राज लाने में जितनी जरुरत राजनीति सत्ता की है, उतनी ही जरूरत आध्यात्मिक सत्ता की भी है. क्योंकि आध्यात्मिक सत्ता की रोशनी हमें सच्ची स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करती है. कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...