Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लोकसंवाद केंद्र में जिला पदाधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

लोकसंवाद केंद्र में जिला पदाधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय स्थित लोकसंवाद केंद्र में शनिवार को जिला कार्यालय द्वारा जारी चार्ट के अनुसार भाजपा सोनकच्छ विधानसभा प्रभारी  महेश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष  निरंजन सिंह सेंगर एवं जिला कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह बघेल जिला महामंत्री राजेश यादव उपस्थित रहे।
लोकसंवाद केंद्र में उपस्थित पदाधिकारियों ने आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अवगत कराया गया तथा शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष  रायसिंह सेंधव द्वारा जिला पदाधिकारियों की प्रतिदिन ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिससे आमजन की समस्याएं नियमित रूप से सुनी जा सकें और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो।
पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संगठन जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और लोकसंवाद केंद्र के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...