Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वामी विवेकानंद जी के बताए विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत,,शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

स्वामी विवेकानंद जी के बताए विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत,,

शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
देवास। स्वामी विवेकानंद इस देश की उन महान शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने आध्यात्म के माध्यम से अपने विचारों और संदेशों द्वारा युवाओं को दिशा व मार्गदर्शन प्रदान किया। स्वामी जी के बताए विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। निश्चित रूप से स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर युवा अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते हैं तथा उनके विचारों का अनुसरण करना प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है। उक्त विचार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, अनिल गोस्वामी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किए। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट आदित्य श्रीवास्तव, कु. तनिष्का राव एवं वरुण सोलंकी को पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया, जबकि आभार रोशन रायकवार ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरुचरण सिंह सलूजा, उमेश झवर, विक्रम मुकाती, नजर शेख, जाहिद पठान, सुजीत सांगते, जितेंद्र सिंह गौड़, धीरज कल्याने, राजा पड़ियार, मंसूर शेख, ईशान राणा, रूपेश कल्याने, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोवर्धन देसाई, नईम अहमद, शाजी हाशमी, मदनलाल जेठवा, मुन्ना सरकार, नवाब मिर्जा, अजय सिंह राजोदा, अक्षय बाली, कमलेश गुप्ता, अशोक पटेल, दिग्विजय झाला, रितेश सांगते, प्रथम पवार, मोनू शर्मा, महेंद्र ठाकुर, अविनाश जेठवा, नरेश बैरागी, लियाकत शेख, वीरेंद्र परदेसी, सुभाष वर्मा, मिर्जा कदीर बेग, हाफिज घोसी, रहीस कामदार, प्रहलाद मिस्त्री, गजेंद्र तोमर, आरिफ मेव, मिर्जा नवाब बेग, दीपेश हरोड़े, अंकित खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...