देवास - चिकित्सा जगत में उम्र की बाधा को पार करते हुए देवास के अमलतास अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहाँ 100 वर्षीय बुजुर्ग मरीज, श्री बने सिंह का प्रोस्टेट का सफल ऑपरेशन किया गया।
मरीज पिछले कई दिनों से मूत्र संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि उनका चलना-फिरना बंद हो गया था और यूरिन रुकने की वजह से उन्हें अत्यधिक जलन और असहनीय दर्द हो रहा था। परिजनों ने उन्हें अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ मूत्र एवं पथरी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश बंसल ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी।
डॉ. देवेश बंसल , डॉ.विजय भदौरिया और डॉ. मनीष तोमर की टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ यह जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बुजुर्ग अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मरीज के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए 'आयुष्मान योजना' की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना के कारण ही 100 वर्ष की आयु में भी निःशुल्क और उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सका। अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने इस सफलता पर पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी है।

0 Comments