दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक समारोह, 151 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
देवास। जी.डी. फाउंडेशन भारत द्वारा सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 14-15 फरवरी 2026 को वार्ड नंबर-10, ओल्ड एज केयर होम कैंपस, ग्राम-रामपुर कोदरकट्टी, समीप-रामपुर इंग्लिश स्कूल, जनपद अररिया (बिहार) में दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संपूर्ण भारत के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा उप्र के क्षेत्रीय लोक कला संस्कृति पर नाट्य मंचन, कथक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही कवि सम्मेलन/मुशायरा, गोष्ठी/सेमिनार एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सम्मान भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन (उर्फ पप्पू यादव) के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। अररिया की प्रख्यात वक्ता आयरन लेडी श्रीमती शगुफ्ता अजीम, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साजिद इक़बाल, सचिव श्री ए.के. सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष शाहरुख मोइन, उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष सविता निगम, श्रीमती रश्मिलता लता मिश्रा, प्रो. एम.एम. गौहर, श्रीमती मौसमी सिन्हा, श्री भोला पंडित प्रणय आदि ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, शिव तांडव नृत्य मंचन तथा प्रसिद्ध कथक सम्राट बिरजू महाराज को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मकसूद शाह, डॉ. इक़बाल मोदी, ज्ञानी राम अज्ञानी, डॉ. इस्लाम खान खानवी सहित देशभर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 151 साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक साधकों को जी.डी. फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने सीमांचल सहित देशभर के साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता एवं साहित्यिक गौरव का संदेश दिया।

0 Comments