Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 विद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 विद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
देवास। श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उमावि क्रमांक 1 के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मिर्जा मुशाहिद बैग ने बताया कि 4 से 10 फरवरी 2026 तक ग्राम बालोदा में विद्यालय के स्वयंसेवकों (विद्यार्थियों) द्वारा सात दिवसीय  विशेष शिविर का आयोजन किया गया था जिसका समापन 12 फरवरी को किया गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बालौदा के सरपंच पवन चौधरी, सचिव दिनेश गुर्जर एवं नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक की प्रभारी प्राचार्य प्रीति जोशी उपस्थित रही। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीकृष्ण कुमार मिश्रा, राधेश्याम सोलंकी, सादिया खान,लोकेश सांवलिया, लोकेश दुबे, अनुज जायसवाल, जितेंद्र चौधरी तथा बालोदा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष बारोलिया ने किया। प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने शिविर संबंधी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्रों ने ग्राम में सफाई अभियान चलाया डिजिटल शिक्षा के विषय में एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई एवं सदैव सेवा भावना से कार्य करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। शिविर दौरान केपी कॉलेज के प्राध्यापक गण डॉ लीना दुबे एवं प्रो संदीप सिंह नगर ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों के प्रति सजग़ रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो डॉ शेखर मेदमवार ने भी वर्चुअल के माध्यम से स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुवे कहा कि आपने सात दिवसीय शिविर में बहुत अच्छा कार्य किए है इसलिए आप सभी बधाई के पात्र है,तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक एवं साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद पलासिया ने भी मोबाइल के माध्यम से छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच पवन चौधरी ने छात्रों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में सफल होना है तो सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करें उनके बताए हुए रास्ते पर चलें। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रीति जोशी एवं शिक्षक संतोष बरोलिया ने भी छात्रों को संबोधित किया। अतिथियों द्वारा सभी छात्रों को ग्राम पंचायत बालौदा की और से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिर्ज़ा मुशाहिद बैंग ने किया एवं आभार अनुज जायसवाल ने माना ।
 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...