Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया 27 फरवरी से होगी

जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया 27 फरवरी से होगी 

     देवास [शकील कादरी] सहायक आबकारी आयुक्त देवास ने बताया कि वर्ष 2025-26 में देवास जिले की 95 मदिरा दुकानें 95 ऑफ श्रेणी का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से राशि 3 अरब 61 करोड़ 11 लाख 53 हजार 619 रुपये में किया गया था। इस तारत्मय में देवास जिले की समस्त मदिरा दुकानों (95 शॉप) का वर्ष 2026-27 के लिए शासन की नई आबकारी नीति अनुसार 20 प्रतिशत वृद्धि कर 95 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का 24 मदिरा एकल समूह में पुनर्गठन किया गया हैं। जिसमें शासन द्वारा 2026-27 के लिए 24  मदिरा एकल समूहों का आरक्षित मूल्य 4 अरब 29 करोड़ 36 लाख 92 हजार 93 रुपए निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मदिरा दुकानों की निष्पादन की प्रक्रिया वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए अधिसूचना प्रकाशित की गई हैं। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए ई-टेण्डर ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रथम चरण-बैच-01 दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रात: 10.00 बजे से दिनांक 02 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक होगा।  इसी प्रकार प्रथम चरण बैच-02 दिनांक 03 मार्च 2026 को प्रात: 10.00 बजे से दिनांक 05 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक होगा। प्रथम चरण–बैच-03 दिनांक 06 मार्च 2026 को प्रात: 10.00 बजे से दिनांक 07 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक किया जाएगा।

      उन्होंने बताया कि ई-टेण्डर के लिए प्रत्येक मदिरा एकल समूह का आवेदन शुल्क 30000 रहेगा। राज्य शासन के आदेशानुसार उक्त एकल समूहों के ई-टेण्डर की कार्यवाही केवल ई-टेण्डर के माध्यम से प्रचलित प्रक्रिया अनुसार ही NIC के पोर्टल http://mptenders.gov.in से की जायेगी। मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 45 दिनांक 20 फरवरी 2026 एवं ई-टेण्डर से संबंधित सुसंगत प्रावधान नवीन ई- टेण्डर  व्यवस्था के अनुक्रम में यथोचित संशोधित रूप से प्रभावशील होंगे। ई- टेण्डर तिथियों में एवं प्रक्रिया में यथा आवश्यक परिवर्तन का अधिकार शासन/आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश को रहेगा।

इच्छुक व्यक्ति वर्ष 2026-27 की के लिये निष्पादित की जाने वाली 24 मदिरा एकल समूह की सूची (जानकारी), उनके स्थान,  उनका आरक्षित मूल्य, ई-टेण्डर के माध्यम से ऑनलाइन जमा की जाने वाली धरोहर राशि, नियमों, विक्रय ज्ञापन, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों की विगत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर 2025 तक की खपत आदि की जानकारी, इस कार्यालय से घोषित समयावधि में (अवकाश के दिन सहित) किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकेगी। मदिरा दुकानों के ई-टेण्डर द्वारा निष्पादन के संबंध वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in एवं आबकारी विभाग की वेबसाइट www.mpexcise.mp.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।

      ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादित होने वाली मदिरा दुकानों/एकल समूह के संबंध में आवश्यक जानकारी ई-टेण्डर  सुविधा प्रदाता NIC के पोर्टल http://mptenders.gov.in पर भी अपलोड/घोषित की जायेगी। मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु ई-टेण्डर की कार्यवाही में जो व्यक्ति/फर्म/ कम्पनी/कन्सार्टियम भाग लेना चाहें, वे इस संबंध में उल्लेखित वर्णित प्रक्रिया, शर्तों एवं प्रतिबंधों के अंतर्गत ई-टेण्डर द्वारा NIC के पोर्टल http://mptenders.gov.in पर ऑनलाईन ऑफर दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...