तालाबंदी की तो 3 व्यवसाईयों ने जमा कराई 1 लाख 10 हजार बकाया राशि
देवास। निगम राजस्व विभाग की टीम के द्वारा सख्ती से कुर्की व तालबंदी जैसी कार्रवाई निरंतर की जा रही है। कार्रवाई के दौरान 1 लाख 10 हजार की राशि वसुली भी की गई। इसी अन्तर्गत प्रतिदिन बकायादरों पर कुर्की की व दुकान तालाबंदी की कार्रवाई निगम की टीम कर रही है। शुक्रवार 20 फरवरी को निगम की टीम के द्वारा वार्ड
34 नयापुरा स्थित भवन पर संपत्तिकर राशि 31 हजार बकाया होने पर भवन स्वामि जमनाबाई उंकारलाल गुर्जर को सूचना पत्र दिये जाने के उपरांत भी राशि जमा नही करने पर भवन निर्मित दुकान पर कुर्की की कार्रवाई कर तालाबंदी की गई। निरंतर कार्रवाई के दौरान तुकोगंज रोड स्थित दुकानों टीम द्वारा तालाबंदी कार्रवाई के दौरान संबंधित 3 व्यवसाईयों से 1 लाख 10 हजार की बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कराई। कार्रवाई मे निगम राजस्व उपनिरीक्षक संजय सांगते, सहायक राजस्व निरीक्षक हेमन्त धुरिया, शिरोमणीसिंह कुशवाह, गौतम तिवारी, सहायक सादिक खान, दिलीप तापकीर उपस्थित रहे।
0 Comments