इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी के 96वें जन्मदिन पर हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित,,
- देशभर से जुटे पदाधिकारी, श्रमिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प
देवास। (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के 96वें जन्मदिन के अवसर पर हैदराबाद में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से इंटक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इंटक प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, महामंत्री बी.डी. गौतम, महामंत्री राजेन्द्र सिंह नाती तथा अखिल भारतीय इंटक संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देवास जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी हैदराबाद पहुंचे। देवास जिले से प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद स्थित वीएसटी यूनियन कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने विस्तृत उद्बोधन में डॉ. संजीवा रेड्डी ने कहा कि इंटक की स्थापना श्रमिकों, कामगारों, शोषितों और पीडि़त वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए हुई है और यह संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में संगठन की एकजुटता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सम्मानजनक जीवन मिलना उनका संवैधानिक अधिकार है। इंटक सदैव मजदूर हितों की आवाज बुलंद करता रहेगा और किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने मप्र इंटक के कार्य की भी सराहना की। डॉ. रेड्डी ने यह भी कहा कि श्रमिक हितैषी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्रभावी रूप से किया जा सके। उन्होंने युवाओं से भी संगठन से जुडक़र श्रमिक आंदोलन को नई ऊर्जा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में देशभर से आए इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिक एकता को मजबूत करने तथा संगठन विस्तार का संकल्प लिया।

0 Comments