शासकीय होम्योपैथिक औषधालय देवास द्वारा दृष्टिहीन कन्या विद्यालय और छात्रावास में करियर काउंसिल
देवास: विगत दिनांक 31/01/2026 को जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय देवास द्वारा दृष्टिहीन कन्या विद्यालय और छात्रावास देवास में करियर काउंसिल गतिविधि पर छात्राओं को मार्गदर्शन किया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की गई कार्यक्रम में डॉक्टर प्रीति बाला पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे आयोजन में विप्र नारी शक्ति संस्था देवास जिले की चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती हर्षा तिवारी एवं देवास चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी गौरी जोशी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर व्यवस्था को संभाला।प्रमिला दीदी और सब विप्र नारी बहनों की ओर से आपको साधुवाद

0 Comments