देवास। सुर संगम कला केन्द्र नई दिल्ल्ी द्वारा मवलोनकर आडिटोरियम संसद मार्ग मेें बालीवुड म्यूजिकल शो का आयोजन 31 जनवरी को संपनन हुआ। शो का मुख्य आकर्षण बालीवुड सिंगर शब्बीर कुमार और प्लेबेक सिंगर शिफा रूबी मुम्बई रही। आयोजन में अतिथि के रूप में शंभु शर्मा समाजसेवी एक्स काउंसलर सुखवीरसिंह होण्डा, सुप्रीम कोर्ट एडव्होकेट नई दिल्ली, राजेशसिंह प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली, प्रादेशिक मारवाडी संघ सम्मेलन आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। आयोजन की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई सिंगर शब्बीर कुमार और प्लेबेक सिंगर ने अपने गायन को प्रस्तुत किया। गायकों के गायन से पूरा हाल आनंद से मंत्र मुग्ध हो गया। साथ ही आमंत्रित सिंगर्स ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति दी। सुर संगम संस्था द्वारा आय.पी.एस. राजेन्द्रसिंह सागर, एडिशनल कमीश्नर ऑफ पुलिस, सुरेन्द्र मेहरा कमांडेंट सीआरपीएफ का नितिन शाक्य, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नई दिल्ली, धीरज शर्मा सब डिविजनल मजिस्ट्रेट वेस्ट देहली, संजीव मोहन सी.वी.आय, संजीव कुमारे, डीएसपी नई दिल्ली और राम मनोहर मिश्रा तथा समाज सेवी के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. जैनेन्द्रसिंह पॅंवार देवास और क्षत्रिय महासभा कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह छत्रसाल (रोहनी), अ.भा. क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सहसचिव कमलसिंह देवड़ा का शॉल, गुलदस्ता व पंछा पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन आर.सी. शर्मा मैनेजमेंट डायरेक्टर ने किया अंत में संस्था के मुखिया ने आभार माना।

0 Comments