Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिस दिन वसुली नही तो उस दिन का वेतन नही- निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार

जिस दिन वसुली नही तो उस दिन का वेतन नही- निगम आयुक्त श्री  दलीप कुमार 
देवास। निगम राजस्व करों से अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन आहरण के साथ निगम के द्वारा शहर मे दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जाती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त दलीप कुमार ने संपत्तिकर की बकाया राशि वसुली को लेकर वार्डवार दिये गये वसुली के लक्ष्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वार्ड 1, 17, 18, 23, 24, 29, 36, 37, 39 के वसुलीकर्ताओं द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुरूप वसुली नही करने तथा साप्ताहिक वसुली लक्ष्य में प्रगति नहीं होने पर वार्ड के नाकेदारों को चेतावनी देते हुए कार्य मे प्रगति नहीं होने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये। वहीं आयुक्त ने उपायुक्त राजस्व को प्रतिदिन वसुली की लक्ष्य पूर्ति हो को लेकर दोपहर पश्चात भी वसुलीकर्ताओं से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट लिये जाने हेतु कहा। प्रगति रिपोर्ट में जिस दिवस वसुली नहीं होगी तो उस दिवस का वेतन आहरण नही किये जाने की चेतावनी दी।
लक्ष्य अनुरूप वसुली नही करने पर सेवा समाप्त की चेतावनी
इसी प्रकार जलकर वसुली में भी वार्डवार वसुली लक्ष्य की आयुक्त ने समीक्षा करते हुए वार्ड 17, 21, 24, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 36, 39 एवं 40 के वार्ड वसुलीकर्ताओं को सख्त लहजे मे चेतावनी देते हुए वार्ड 21, 24, 28, 29, 30, 36 एवं 40 के वसुलीकताओं के 1 एवं 2 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। वही वार्ड 31, 32, 33 एवं 39 के वसुलीकर्ताओ के द्वारा वसुली कार्य पर उपस्थित नही होने से वसुली प्रभावित होने पर उनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिये। वहीं वार्ड 20 के वसुलीकर्ता के द्वारा लक्ष्यानुरूप वसुली करने पर आयुक्त ने प्रशंसा भी की। जिन वार्डाे से जलकर बकायादारों द्वारा जलकर की राशि नही दी जा रही है उन वार्डाे में नल कनेक्शन विच्छेद तथा अर्थदण्ड की कार्रवाई की जाने के निर्देश आयुक्त ने दिये। कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर वसुलीकर्ता आदित्य कुशवाह, अजय राठौर, चन्द्रपालसिह,चेतक चौहान, दिलीप तापकीर एवं प्रफुल्ल बाली को लक्ष्य अनुरूप प्रतिदिन कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली नही की जाती है तो चेतावनी देते हुए सेवा समाप्त करने हेतु कहा साथ ही प्रतिदिन सायं 6 बजे कचरा संग्रहण शुल्क वसुली की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को दिये जाने हेतु कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...