Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लंबित शिकायतों को एक सप्‍ताह में निराकृत करे..सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा,, विभिन्‍न विभागों में लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक

लंबित शिकायतों को एक सप्‍ताह में निराकृत करे..सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा,,

विभिन्‍न विभागों में लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक 
 देवास : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा ने विभिन्‍न विभागों में लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी, पशु पालन विभाग, जनजातिय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  उपस्थित थे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभागों में लम्बित सीएम हेल्‍पलाइन की गहन समीक्षा करते हुए दो सौ दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को एक सप्‍ताह में निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...