Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण सॉफ्ट मेडिकैप्स लिमिटेड में संपन्न

सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण सॉफ्ट मेडिकैप्स लिमिटेड में संपन्न
 देवास: सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 6 के विद्यार्थियों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण सॉफ्ट मेडिकैप्स लिमिटेड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दवाइयों के निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग प्रक्रिया तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। 
विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा जैन एवं उप-प्राचार्या शायलीजा पिल्लई के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया। 
कक्षा शिक्षिका विशाखा देशमुख तथा विद्यालय समन्वयक क्षितेन्द्र सिंह के विशेष सहयोग से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
विद्यालय परिवार सॉफ्ट मेडिकैप्स लिमिटेड के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...