Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीता श्रीवास्तव बनी महिला जिला अध्यक्ष

सीता श्रीवास्तव बनी महिला जिला अध्यक्ष
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव की अनुशंसा पर सीता श्रीवास्तव की सामाजिक सक्रियता, कर्मठता, मधुर व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों ने पुनः सीता श्रीवास्तव को देवास जिला की महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों एवं स्नेहीजनों ने श्रीमती श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। पूर्ण विश्वास है कि सीता श्रीवास्तव अपनी कार्य कुशलता ,संगठन शक्ति से समाज को नए आयाम प्रदान करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...