देवास। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री भगवान सिंह परमार जी द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।
जिसमें श्री संजय दायमा को प्रदेश मंत्री एवं श्री कमल अहिरवार को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा मनोज चौधरी,राजेश सोनकर, मुरली भंवरा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रतीक सोलंकी ने दी।

0 Comments