Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमित पांडे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का देश व्यापी धरना विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ से सभी संबंधित यूनियनों ने भाग लेते हुए प्रधानमंत्री एवं श्रममंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी सेक्टर तथा सभी श्रमिकों के लिए, श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के अंत्योदय की सच्ची भावना के साथ एक साथ लागू किया जाए। दो लेबर कोड अर्थात इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 में व्याप्त श्रमिकों की चिंताओं का समाधान किया जाए। त्रिपक्षीय तंत्र का पुनरूद्धार ओर सुदृढ़ीकरण किया जाए। इंडियन लेबर कांफ्रेंस को अविलंब आहूत किया जाए। अनेक त्रिपक्षीय कमेटियों का पुनर्गठन किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह समितियां प्रभावी तथा नियमित रूप से श्रमिकों के कल्याण हेतु व्यवहारिक रूप से कार्य करें। इपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 प्रतिमाह महंगाई भत्ते के राहत के साथ लागू किया जाए। इपीएस में अनिवार्य अंशदान के लिए वर्तमान वेतन सीमा 15000 से बढ़ाकर 30000 प्रतिमाह किया जाए। इसी प्रकार वर्तमान में ईएसआईसी के तहत कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा रुपए 21000 हजार है जिसे बढ़ाकर 42000रु किए जाए बोनस की पात्रता हेतु कैलकुलेशन की वर्तमान सीलिंग 7000 तथा एलिजिबिलिटी सीलिंग लिमिट 21000 रू प्रतिमाह में बढ़ोतरी की जाए। भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15,16, और 21 की मूल भावना के अनुसार स्कीम वर्कर और ठेका श्रमिकों को स्थाई किया जाए। आम भरती पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाए तथा नौकरियों में बिना किसी अनिश्चितता या असुरक्षा के गारंटीड रोजगार का भरोसा दिया जाए। ज्ञापन में देवास के मुद्दे को भी उठाया गया तथा कलेक्टर से मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की । त्वरित निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड, भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार पांडे, आंगनबाड़ी सहाय का संघ की जिला अध्यक्ष रामू जमोड़िया, असंगठित कामगार कल्याण मंडल के सदस्य लक्ष्मी नारायण मारू, नागरिक परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक आलोक पायलट, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ प्रदेश महामंत्री माखन सिंह धाकड़, मंडी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुकेश जोशी, पेंशन कर्मचारी महासंघ अशोक शर्मा, संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जतिन चौधरी, रोकापेरी जसवंत सिंह राज ठाकुर, संतोष भावसार, ठेका मजदूर संघ जिला महामंत्री दीपक राठौर, बिजली कर्मचारी महासंघ के मध्य क्षेत्र के महामंत्री भगवान श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार अजय उपाध्याय ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या मंे आंगनवाडी की कार्यकर्ता एवं सभी उद्योगों से श्रमिक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...