Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजना से डॉ. नितिन यादव को मिली छात्रवृत्ति------------- योजना का लाभ मिलने पर डॉ. नितिन मुख्यमंत्री को दे रहे हैं धन्यवाद-

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजना से डॉ. नितिन यादव को मिली छात्रवृत्ति
------------- 
योजना का लाभ मिलने पर डॉ. नितिन मुख्यमंत्री को दे रहे हैं धन्यवाद
-
देवास 24 फरवरी 2026 (शकील कादरी) प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षित करने तथा उनका करियर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राएं प्रदेश, देश सहित विदेशों में अध्ययन करने के लिए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर इन मेधावी विद्यार्थियों ने अपने जीवन को तरक्की के आसमान पर स्थापित किया है। इन्हीं विद्यार्थियों में डॉ. नितिन यादव पिता रेवाशंकर यादव हैं। जिन्हें पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पूर्ण शिक्षण शुल्क 37 लाख 95 हजार 827 रुपए की राशि विभाग द्वारा प्रदान की गई। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प7संख्यखक कल्या ण विभाग देवास ने बताया कि प्रदेश के सीहोर जिले नसरूल्लागंज (भैरूंदा) निवासी छात्र डॉ. नितिन यादव ने देवास जिले में स्थित अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पढ़ाई की है। 
छात्रवृत्ति के संबंध में डॉ. नितिन यादव ने बताया कि इस छात्रवृत्ति ने उनके आर्थिक बोझ को कम किया है और उन्हें अपनी चिकित्सा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस योजना से उन्हें ज्ञान, करुणा और प्रतिबद्धता के साथ समाज की सेवा करने की शक्ति मिली है। वर्तमान में डॉ. नितिन यादव प्रदेश के सीहोर जिले के नसरूल्लागंज (भैरूंदा) में स्थित सरकारी चिकित्सा केंद्र में (Bounded Medical Officer) चिकित्सा अधिकारी के तौर पर लोगों की सेवा कर रहें हैं। इस की महत्ती योजना के लिए डॉ. नितिन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प्संख्यिक कल्याकण विभाग देवास ने बताया कि विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति केवल मध्यप्रदेश में स्थाई निवास करने वाले उन छात्र/छात्राओं को जो मध्यप्रदेश राज्य द्वारा घोषित पिछड़ा वर्ग के हों को प्रदान की जाती हैं। शासन के निर्देशानुसार अनुसार एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य शासन के मेडिकल महाविद्यालयों तथा मात्र वे निजी महाविद्यालय जो म.प्र. राज्य में स्थित हैं, में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (NEET) के आधार पर जिन पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हो उन्हें पूर्ण शिक्षण शुल्क का भुगतान किया जायेगा। शासकीय मेडिकल महाविद्यालय में शिक्षित विद्यार्थी (डॉक्टर) मेधावी छात्र योजना के समान, दो वर्ष तक राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने का अनुबंध करेंगे और इस आषय का बॉण्ड राशि रूपये दस लाख के रूप में निष्पादित कर संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करेंगे। निजी महाविद्यालय में यह अवधि पांच वर्ष तथा बॉण्ड की राशि पच्चीस लाख होंगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...