नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ता संघ ने किया धरना प्रदर्शन
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामू जमोडिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का देश व्यापी धरना विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ से सभी संबंधित यूनियनों ने भाग लेते हुए प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। म प्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भारी। सरकारी कर्मचारी का दर्जा और सभी सुविधाएं बिना परीक्षा के योग्यता के आधार पर पर्यवेक्षक पद प्रमोशन । महिलाएं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभाग की ड्यूटी से मुक्ति। रिटायरमेंट पर 5 हजार पेंशन और सेवाकाल में मृत्यू पर 2 लाख की आर्थिक सहायता।
अन्य सरकारी भर्तियों में पांच बोनस अंक का प्रावधान दिया जाएं तथा कलेक्टर से मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की । त्वरित निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड, भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार पांडे, आंगनबाड़ी साहियका का संघ की जिला अध्यक्ष रामू जमोड़िया, कला भंडारी, साहिन खान, भुरी जामले, रेखा मालविया, सविता परमार, शानु चौहान, बेबी शाह, मनिषा गंगराड़े, माया राठोर, द्वारकी सानू श्रीवास, कविता सोलंकी, सुनीता मुजाल्दे, अनीता कांबले, राधा मुजाल्दे आदि। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार अजय उपाध्याय ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या मंे आंगनवाडी की कार्यकर्ता एवं सभी उद्योगों से श्रमिक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments