Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का अवलोकन किया

संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का अवलोकन किया

     देवास : [शकील कादरी]संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकी की जानकारी देने, खेती में लगने वाले कृषि आदान, उन्नत बीज, खाद, दवाई एवं नवीनतम कृषि उपकरण, उन्नत सिंचाई के साधन की जानकारी एक ही स्थान पर दिलाने के उद्देश्य से मिलेट मिशन एवं राष्ट्रीय तिलहन मिशन ऑन इडिबल आइल योजनान्तर्गत कृषि उपज मंडी देवास में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का अवलोकन किया। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने किसानों से चर्चा की और मूंग की जगह उड़द की फसल की तरफ शिफ्ट होने का आग्रह किया।
 संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में नवीनतम कृषि उपकरण, उर्वरक, कीटनाशक, खाद, बीज, उन्नत सिंचाई के साधन एवं कृषि विज्ञान मेले में विभिन्‍न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवोलकन भी किया। किसानों ने इस दौरान संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह को किचन गार्डन के लिए पौधे भी भेंट किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया, आत्‍मा से एमएल सोलंकी, मण्‍डी सचिव श्री अरविंद परिहार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...