दमन में गूंजा मध्य प्रदेश का परचम, अस्मिता वूमेंस लीग सब जूनियर में ओवरऑल चैंपियन
देवास। दमन के कोली पटेल समाज भवन में 24 और 25 फरवरी को आयोजित अस्मिता वूमेंस लीग वेस्ट जोन इवेंट्स में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के आठ राज्यों — मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप और दमन-दीव — के लगभग 600 खिलाड़ियों, रेफरी एवं ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, राजगढ़, रायसेन और देवास जिलों से कुल 81 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक अर्जित किए। मध्य प्रदेश ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम तथा सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर वेस्ट जोन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
देवास के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
सब जूनियर वर्ग में
वैष्णवी झाला ने सोलो इवेंट में स्वर्ण पदक तथा टैंडिंग (43-47 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता।
हर्षिल पटेरिया ने 51-55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक और टूंगल इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
जानवी सरकार ने 78-92 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अर्शी सोमानी और यार्निका वर्मा ने गांडा इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अर्शी सोमानी ने सोलो में रजत तथा यार्निका वर्मा ने टूंगल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में
भूमिका जैन ने टूंगल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
दिशा रेड्डी ने सोलो में स्वर्ण तथा टूंगल में रजत पदक अर्जित किया।
गांडा इवेंट में दिशा रेड्डी और जागृति योगी ने स्वर्ण पदक जीता।
रेगु इवेंट में भूमिका जैन, महिमा पटेल और जैनब खान ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जागृति योगी ने टेंडिंग (-45 किग्रा) में रजत तथा महिमा पटेल ने (-55 किग्रा) में कांस्य पदक जीता।bदिशा कारपेंटर, प्रतिष्ठा ठाकुर, त्रिशा चावड़ा, बानी सोमानी और ग्रहीता वर्मा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन, संस्था अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी सहित मध्य प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों, रेफरी, कोच और पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश की इस ऐतिहासिक सफलता ने वेस्ट जोन में प्रदेश का मान बढ़ाया है और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा किया है।

0 Comments