Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला चिकित्सालय देवास में अग्नि सुरक्षा पर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

जिला चिकित्सालय देवास में अग्नि सुरक्षा पर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न
देवास। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में टेबल टॉप एक्सरसाइज से हुई, जिसमें संभावित अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती स्मिता रावल उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सफल आयोजन हेतु बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के अभ्यास कार्यक्रम आपदा के समय त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम, सिविल डिफेंस, सुरक्षा स्टाफ तथा आमजन सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मॉक ड्रिल के माध्यम से आगजनी जैसी आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का प्रभावी परीक्षण किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...