Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण कर अवगत करायें-महापौर

जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण कर अवगत करायें-महापौर
देवास। प्रति सप्ताह महापौर जन सुनवाई के आवेदनों का निराकरण समय सीमा में कर अवगत करायें। उक्त निर्देश बुधवार 18 फरवरी को निगम बैठक हाल में आयोजित महापौर जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिये।
 महापौर ने कहा की जनसुनवाई नागरिकों की निगम संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए है।
संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए साप्ताहिक जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों के निराकरणों की प्रगति रिपोर्ट जन सुनवाई दिवस के पूर्व सचिव शाखा मे प्रस्तुत करने हेतु कहा। वार्ड 4 के रहवासियों ने कालोनी के मार्ग से अतिक्रमण हटाने, वार्ड 9 नाली पर से अवैध अतिक्रमण हटाने, वार्ड 33 मे नाली के पानी की निकासी करवाने,वार्ड 2 सडक की मरम्म्त कराने संबंधि प्राप्त आवेदनों का मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद बाली घोसी के साथ व्यसाईयों को खाद्य व अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद बाली घोसी, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.कार्यपालन, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, विजय जाधव, कार्यालय अधिक्षक रणजीत सिंह पंजाबी, उपयंत्री श्याम सुंदर रघुवंशी, स्वच्छात निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, भाजपा नेता बलराम प्रजापति, विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल व नागरिक गण एवं व्यसाई उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...