Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शासकीय हाई स्कूल लसुड़िया सोड़ा में विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण संपन्न

शासकीय हाई स्कूल लसुड़िया सोड़ा में विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण संपन्न
देवास। शासकीय हाईस्कूल लसुड़िया सोड़ा देवास में सोडा देवास में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य विनोद सिंह नामदेव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन से की गई। वर्ष भर हुई साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को किया गया जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया।  विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रमाण पत्र गिफ्ट दिए गए। ज्ञात हो कि विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को चार हाउस में बांटा गया है जिससे पूरे वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना को हाउस वाइज कराया जाता है, इसी के आधार पर प्रतियोगिताओं पुरस्कार वितरण हुआ। कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में दी गई और पुरस्कार भी प्रदान कर विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विनोद सिंह नामदेव सहित विद्यालय के स्टाफ के रूप में मुरलीधर सेम, प्रमिला बामनिया, महेश चंद्र शर्मा, रागनी दुबे, ईश्वर सिंह तंवर, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, नयनेश बेलापुरकर, दिया पटले, पूजा पंवार एवं सुनीता सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर सेम ने किया और आभार ईश्वर सिंह तंवर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...