किसान कांग्रेस ने भारत सरकार की कृषि ट्रेड डील का विरोध कर जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया,,,
ट्रेड डील से सोयाबीन और डेयरी उत्पादक किसानों पर बड़ा खतरादेवास। भारत सरकार की कृषि ट्रेड डील का विरोध करते हुए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में देवास जिलाधीश के नाम आवेदन तहसील परिसर हाटपिप्लिया में तहसीलदार सोनम भगत को दिया। ज्ञापन का वाचन करते हुए विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई कृषि ट्रेड डील मे सोयाबीन तेल पर शून्य प्रतिशत टैरिफ आयत का फैसला देश के किसानों खासकर मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादकों के लिए बेहद चिंताजनक है। मध्यप्रदेश को देश का सोयाबीन राज्य कहां जाता है जहां लाखों किसान अपनी रोजी-रोटी के लिए सोयाबीन की खेती पर निर्भर है जब विदेशी सोयाबीन तेल बिना किसी टैरिफ के भारत में आएगा तो बाजार में उसकी कीमत कम होगी और स्थानीय सोयाबीन की मांग व कीमत दोनों गिरेगी। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा। सोयाबीन के दाम गिरेंगे, तेल मिलो की खरीद घटेगी, किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। सिर्फ सोयाबीन ही नहीं इसका असर डेयरी सेक्टर पर भी पड़ेगा, जब चीज मक्खन और दूध से जुड़े उत्पादों का आयात भी शुन्य शुल्क पर होगा तो देश के दुग्ध उत्पादको पर दबाव बढ़ेगा। कृषि आधारित पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था आपस में जुड़ी हुई है जब फ़सल आमदनी घटेगी तो पशुपालन और डेयरी भी प्रभावित होगी ,कुल मिलाकर यह फैसला किसानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता हैं और मध्यप्रदेश सहित पुरे देश के सोयाबीन व डेयरी किसानों की कमर तोड़ने जैसा साबित हो सकता है। कृषि नीति बनाते समय किसानों के हितों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि आत्मनिर्भर कृषि और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सपना साकार हो सके। पूर्व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौहान,पार्षद राजेश तंवर ने किसानो को संबोधित किया। आभार जनपद सदस्य गब्बर चौहान ने माना। इस अवसर पर शिप्रा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश सचिव ब्रजपाल सिंह राजावत, पूर्व पार्षद कविता पटेल, जगदीश जाट, सफी मंसूरी, सुरेंद्र सेंधव, विजय ठाकुर, अरविंद मुकाती, जितेंद्र गोठी, सुनील नागर, पप्पू बालानी, महरबान सिंह, मान सिंह , मुकेश सोलंकी, हुक्म सिंह, श्रवण सिंह चौहान, आकाश टांक, हैमर सिंह नागर, सतीश ठाकुर कैलाश नागर, आसिक भाई ,अर्जुन सोलंकी,शेखर पटेल,रोशन नागर,आशीष मेश्रा,प्रथम भोजक सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान साथी मौजूद रहे।

0 Comments