महारानी चिमनाबाई में स्वास्थ्य और सुरक्षा स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम का आयोजन
देवास। हमारे बढ़ते कदम एनजीओ और जीतू रघुवंशी गौ सेवक के साझा प्रयास से महारानी चिमनाबाई में स्वास्थ्य और सुरक्षा स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य राजू सातपुते थे। कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि आज हम तीन महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सबसे पहले, महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य की बात करें तो हमने महिलाओं और बेटियों के लिए फ्री सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था की है।
यह सिर्फ एक मशीन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान की रक्षा का एक कदम है। आज भी कई बहनों को मासिक धर्म के दौरान उचित संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है। इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी या बहन सिर्फ साधनों की कमी के कारण अपने स्वास्थ्य से समझौता न करे। हम चाहते हैं कि हर महिला आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। दूसरा महत्वपूर्ण विषय है स्वास्थ्य स्वरोजगार आज के समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जैसे सैनिटरी पैड निर्माण, हेल्थ प्रोडक्ट्स वितरण, आयुर्वेदिक उत्पाद, घरेलू स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं आदि। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हमारा लक्ष्य है स्वस्थ समाज, आत्मनिर्भर परिवार और तीसरा, हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा विषय गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का अभियान। भारत की संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान रहा है। कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था हर क्षेत्र में गाय का योगदान रहा है। आज हम यह संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले। यह अभियान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना से जुड़ा है। गौ संरक्षण से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई शक्ति मिलेगी। उक्त जानकारी जीतू रघुवंशी ने दी।
0 Comments