Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

कलेक्टर श्री सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
        देवास: जिले में आगामी त्‍यौहारों होली, धुलेण्‍डी, रंगपंचमी, ईद-उल-फितर, राम नवमी, महावीर जयंती आदि त्‍यौहारों पर कानून व्‍यवस्‍था तथा अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में आवश्‍यक विचार विमर्श के लिए जिलास्‍तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

     बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी के सहयोग से सारे त्‍यौहार शांति व सौहार्द पूर्वक मनाये जाते है। आगे भी इसी प्रकार सौहार्द पूर्वक सभी त्‍यौहार मनाये। उन्‍होंने शांति समिति के सदस्‍यों से आग्रह किया कि सभी सदस्‍य शांति व सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए त्‍यौहार मनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करें। बैठक में शांति समिति के सदस्‍यों से सुझाव लिये गये एवं सदस्‍यों द्वारा दिये गये सुझाओं पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।

      कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्‍यौहारों पर शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती है, किंतु यह सब आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का प्रयोग करें। हरे-भरे वृक्ष न काटे। होली आयोजन समितियां सुनिश्चित करें कि बिजली के तारों के नीचे होली न जलाए। होलिका दहन के लिए किसी का लकड़ी का सामान उठाकर न ले जाएं। सड़क पर मिट्टी बिछाकर होली दहन करें जिससे सड़क खराब नहीं हो। होली पर केमिकल वाले रंगों का उपयोग नहीं करें। गुलाल आदि सूखे रंगों का उपयोग करते हुए होली खेली जाये। पानी का अपव्‍यय नहीं करें। विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा को देखते हुये डीजे का उपयोग नहीं करें। डीजे पर सख्ती रहेगी। डीजे बजते दिखने पर 112 पर सूचना दें, तत्काल कार्यवाही की जाएगी। त्योहारों पर डीजे के स्थान पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे ढोल का उपयोग करें। त्‍यौहारों पर आयोजन की पूर्व अनुमति अनिवार्य रूप से लें। जिले में प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू है, सभी नागरिक उसका पालन करें।

       कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति त्‍यौहार के दौरान जबरन चंदा वसूली नहीं करेगा और ना ही किसी को जबरजस्ती रंग या गुलाल लगाएगा। नगर निगम त्‍यौहार के दौरान पानी की समुचित आपूर्ति करेगा। नगर निगम होली और रंग पंचमी को शाम को पानी का वितरण करें। उन्‍होंने निर्देश दिये कि जुलूस मार्ग पर सड़कों के गड्ढे प्राथमिकता से भरे जाये। विद्युत वितरण कंपनी निरंतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करें। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टॉफ, एम्बुलेंस, दवाईयां व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने त्‍यौहार के दौरान फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।

      पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि सभी लोग शांति व सद्भाव से त्‍यौहार मनाए। कोई भी व्‍यक्ति गलत कार्य करता है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। पूर्व निर्धारित स्‍थान पर ही होली जलाये, यदि नये स्‍थान पर होली जलाते है, तो उसकी अनुमति लें। तेज गति से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति लॉ एंड ऑर्डर तोड़ता है तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।  

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...