देवास -राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल एवं एल्मिको उज्जैन के सहयोग से देवास विकासखंड में अगस्त माह में चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में चिन्हित 71 बच्चों को 94 उपकरण वितरित किए गए।
बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास महापौर प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, तथा जिला परियोजना प्रोग्रामर शीतल मालवीय,आईईडी जिला प्रभारी रेणु गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देवास विकासखण्ड के चिन्हित बच्चों ने अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ सहभागिता की। मुख्य अतिथि ने समस्त दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्राप्त उपकरणों का नियमित उपयोग करते हुए शिक्षा जारी रखने का संदेश दिया। उपकरण वितरण कार्यक्रम में एल्मिको उज्जैन की टीम चिन्हित बच्चों के उपकरण मेपिंग एवं मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन बीआरसी किशोर वर्मा एवं आभार मोबाइल स्रोत सलाहकार भारती चौहान ने माना।इस अवसर पर गिरधर त्रिवेदी, कीर्ति तेलंग,रईश मंसूरी,गगन तिवारी, दिनेश परमार, करणसिंह चौधरी आदि उपस्थित रहें।

0 Comments