एसोसिएशन ऑफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर्स
का पदग्रहण समारोह संपन्न,,
डॉ. अनुराधा देवकर अध्यक्ष एवं डॉ. वरूण आनंद एवं डॉ. सीमा कोठारी सचिवदेवास। एसोसिएशन ऑफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर्स का पदग्रहण समारोह शहर के एडिशनल एस.पी. जयवीरसिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ. आर.एस. दुबे ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री भदौरिया का स्वागत अध्यक्ष डॉ. मुग्धा कुलकर्णी एवं डॉ. अनुराधा देवकर व डॉ. के.सी.कोठारी ने किया। डॉ. मुग्धा कुलकर्णी व डॉ. अनुराधा देवकर का सम्मान डॉ. अंजुम गजधर एवं डॉ. आशा लाड ने किया। डॉ. कुलकर्णी ने शब्दों से स्वागत करते हुए कार्यकाल की उपलब्धियां बताई व सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल में भाग लेने वाले सदस्यों एवं बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। सचिव डॉ. वरूण आनंद ने गत वर्ष के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. मुग्धा कुलकर्णी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुराधा देवकर को अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर अपना कार्यभार सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. देवकर ने सभी का अभिवादन करते हुए संक्षिप्त में संस्था की जानकारी दी व वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का परिचय करवाते हुए इस वर्ष होने वाले प्रकल्पों के बारे में अतिथि व समस्त सदस्यों को बताते हुए कहा कि हम सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा समाज व चिकित्सकों के हित में कुछ ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता देंगें। मुख्य अतिथि श्री भदौरिया ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यो की प्रशंसा करते हुए नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व बधाई दी व अपने विभाग की और से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। संस्था की और से मुख्य अतिथि श्री भदौरिया को संस्था की और से डॉ. आर.एस. दुबे ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. एम.एल. श्रीवास्तव, डॉ.प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. आर.एल.वर्मा, डॉ. इंदरजीतसिंह अरोरा, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. मजहर शेख, डॉ. प्रमोद माहेश्वरी, डॉ. सुलभा रानी, डॉ. पुनीत माहेश्वरी, डॉ. प्राची माहेश्वरी, डॉ. रूपल श्रीवास्तव, डॉ. सुनील लाड़, डॉ. राजसी केलकर, डॉ. नितिन डोर, डॉ. शाम्भवी देवकर, डॉ. नेहा आनंद, डॉ. हरमितसिंह सलूजा, डॉ. नीरज खरे, डॉ. संध्या खरे, डॉ. प्रसन्ना कुलकर्णी, डॉ. अमितसिंह भाटी, डॉ. अशोक सेंधव आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. वरूण आनंद ने किया तथा आभार डॉ. सीमा कोठारी ने माना।
2026

0 Comments