Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन होना मजदूरों की बड़ी जीत- गुर्जर

श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन होना मजदूरों की बड़ी जीत- गुर्जर
देवास। भारतीय मजदूर संघ श्रम संहिताओं के श्रमिक सम्मेलन का आयोजन श्रीकृष्ण नगर समर्पण पर किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुजर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र चंदेल, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, सह प्रमुख राजू लोधी, लक्ष्मीनारायण मारू, ओमप्रकाश रघुवंशी थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण दी प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत इंजीनियरिंग महामंत्री महेन्द्रसिंह परिहार, भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ भोपाल प्रदेश महामंत्री माखनसिंह धाकड़ रोकापेरी संतोष भावसार, जसवंतसिंह, मंडी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, दिलीप तिवारी, सुरेेन्द्र सोनी, ज्ञानसिंह ठाकुर, आंगनवाडी राजू जमोडिया, बैंक नोट प्रेस करंसी क्वाईन मजदूर संघ महामंत्री आशीष दत्ता, रूपराम मिश्रा, सदानंद यादव, म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ दामोदर राव जाधव, मोंटी जाधव, उर्मिला करजिया, रमेश करजिया, सुनीता गिरी, सुशीला मालवीय, संगीता,कमलेश यादव, मुकेश चौधरी आदि ने शाल श्रीफल भेंट कर किया। श्री गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम संहिताओं, न्यूनतम मजदूरी की बाध्यता, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, महिलाओं को समान वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थिति प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों के जीवन में सुधार और सम्मानजनक परिवर्तन लाएगी। संहिताओं की सही व्यापक समझ श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है। श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन होना श्रमिकों की बड़ी जीत है अब आवश्यकता श्रमिकों में जनजागरण एवं श्रमिक हितों का प्रभावी ढंग सं रक्षा की जा सके। इस अवसर पर भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ, इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन, बैंक नोट प्रेस करंसी मजदूर संघ, अतिथि शिक्षक संघ, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, आंगनवाडी ठेका मजदूर संघ, रोकापेरी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार माखनसिह धाकड़ ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...