Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी महिला संगठन, देवास के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त पदाधिकारियों के पद की चयन प्रक्रिया सम्पन्न

माहेश्वरी महिला संगठन, देवास के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त पदाधिकारियों के पद की चयन प्रक्रिया सम्पन्न
देवास। माहेश्वरी महिला संगठन, देवास के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त पदाधिकारियों के पद की चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। सोनकच्छ से पधारी पर्यवेक्षक मनीषा लाठी व चुनाव अधिकारी इंदु सोमानी के मार्गदर्शन में विधिवत चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान महिला संगठन की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही। माहेश्वरी महिला संगठन में अध्यक्ष पद हेतु अनिता मंत्री के नाम का प्रस्ताव संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी मणी डागा ने रखा जिसका समर्थन संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी सरोज भूतड़ा ने किया। संगठन के सचिव पद हेतु प्रस्ताव संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी शीला डागा ने रखा और समर्थन मध्यांचल सहप्रभारी रंजना परवाल ने किया। उपस्थित सदस्य बहनों ने अपनी सहमति दी और करतल ध्वनि के साथ हर्ष व्यक्त किया और अन्य सभी पदाधिकारियों का चयन संगठन के संवरक्षक मंडल द्वारा किया गया जिसमें सहसचिव रीतु थेपड़िया, उपाध्यक्ष उमा डागा, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी (मीनू) डागा, संगठनमंत्री उषा भूतडा, प्रचार प्रसारमंत्री विजया भूतड़ा तथा सदस्य मीना गगरानी, नीतू भूतड़ा, पूनम जाखेटिया, अमीषा माहेश्वरी नियुक्त किये गये। पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी दोनों ने निर्वाचन की घोषणा की। पूर्व सभी पदाधिकारी, संगठन अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अनिता मंत्री, सचिव रेखा लाठी एवं समस्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुवे बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...