Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा

समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा
देवास। निगम बैठक हाल में प्रति सप्ताह आहूत की जाने वाली समयावधि पत्रों की समीक्षा के अन्तर्गत सोमवार 16 फरवरी को आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित जानकारी तथा पीएम स्वनिधि अन्तर्गत विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने संबंधी में जानकारी लेते हुए क्रेडिट कार्ड  पर फोकस करने हेतु निर्देश दिये। ई केवाईसी एवं वेरिफिकेशन तथा नवीन आवेदनों की जानकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी से ली तथा ई केवायसी पर ध्यान आकर्षण करते हुए लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कहा।  आयुक्त ने आवारा मवेशी/आवारा श्वानों से संबंधित शिकायतों पर चर्चा कर आवारा मवेशियों एवं आवारा श्वानों को पकड़ने के निर्देश दिये। समस्त उपयंत्रियों को वार्डवार बिल्डिंग परमीशन से संबंधित कम्पाउंडिंग के दिये लक्ष्य की पूर्ति नही होने से आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। कायाकल्प योजनान्तर्गत किये गये निर्माण कार्याे के सभी उपयंत्रियों को सूचना पत्र देते हुए कार्यों मे सुधार की चेतावनी दी तथा सीवरेज कनेक्शनों का दिया लक्ष्य, वार्ड उपयंत्रियों के द्वारा लक्ष्य अनुरूप वसुली नही आने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य मे सुधार लाने हेतु कहा। वृहद वृक्षारोपण के तहत लगाए गये पौधों को जीवित रखने के लिए पानी देना आवश्यक है। जिसमें समय पर पानी नही मिलने से मृत पौधों की संख्या ज्यादा होने से सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कर्मचारी लंबित पेंशन प्रकरण से संबंधित जानकारी एवं आगामी 2 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी की जानकारी लेते हुऐ उनके पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये। एबीपीएस पर बिल्डिंग परमिशन के कितने प्रकरण लंबित हैं क्यों लंबित हैं जानकारी सहित कारण बताने हेतु संबंधित अधिकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी के साथ समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...