Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के सम्बन्ध में  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित  
--------
अंतिम प्रकाशन में  जिले में 11 लाख 90 हजार 317 मतदाता 
–-------
 06 लाख 10 हजार 025 पुरूष, 05 लाख 80 हजार 278 महिला तथा 14 अन्य मतदाता 
–------
दावे/आपत्तियों के निराकरण पश्चात्  17 हजार 869 नाम सम्मिलित हुए है तथा 6020 मतदाताओं के नाम निरसित किये गये
  देवास 21 फरवरी 2026 [शकील कादरी] विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया।  जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के लिए जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित नामावली की फोटो रहित सूची की सीडी एवं फोटो युक्त सूची की मुद्रित प्रति प्रदाय की गई । बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी,  तहसीलदार देवास श्रीमती सपना शर्मा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में श्री ओम जोशी, श्री मनोहर जाधव, श्री डॉ. मंसूर शेख, श्री दरियाव सिंह मालवीय उपस्थित थे।     बैठक में बताया गया कि जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारूप निर्वाचक नामावली में 06 लाख 04 हजार 230 पुरूष, 05 लाख 74 हजार 220 महिला एवं 14 अन्य मतदाताओं सहित कुल 11 लाख 78 हजार 464 मतदाता दर्ज थे। दावे/आपत्तियों के निराकरण पश्चात् कुल 17 हजार 869 नाम सम्मिलित हुए है तथा 6020 मतदाताओं के नाम निरसित किये गये है । अंतिम प्रकाशन में कुल 06 लाख 10 हजार 025 पुरूष, 05 लाख 80 हजार 278 महिला तथा 14 अन्य सहित कुल 11 लाख 90 हजार 317 मतदाता दर्ज है । निर्वाचक नामावली से कुल 445 मृत, 3673 स्थानान्तरित, 130 दोहरी प्रविष्टि तथा अन्य स्थानान्तरित 1771 प्रविष्टियों सहित कुल 6020 विवरण निरसित किये गये है । अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले का मतदाता जनसंख्या अनुपात 60.96 तथा लिंगानुपात 951 हैं। कुल 1434 सेवा मतदाता की सूची पृथक से प्रकाशित की गई है । नामावली में कुल 9582 दिव्यांग मतदाता सम्मिलित है ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...