भारत विकास परिषद ने दो शासकीय स्कूल में पानी की केन भेंट की
देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा 7 फरवरी को शासकीय स्कूल क्रमांक 7, पुलिस लाइन में बच्चों व शिक्षिकाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पानी के 3 वाटर कैन की मांग रखी गई थी। इस आवश्यकता की पूर्ति भारत विकास परिषद द्वारा की गई और तीन वाटर कैन उपलब्ध कराए गए। इसी प्रकार विवेकानंद स्कूल में 21 फ़रवरी को राधा बाई हायर सेकंडरी स्कूल में भी वॉटर कैन भारत विकास परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए।
उक्त कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ मीना राव, सचिव अंतिम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण उपस्थित थी। शासकीय स्कूल क्र.7 एवं राधाबाई हायर सेकंडरी स्कूल ने केन उपलब्ध करवाने पर भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कीर्ति चव्हाण ने दी।
0 Comments