Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक सम्पन्न,, - श्रम मंत्री व मंडल अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई,,,श्रमिकों के हित में अनेक निर्णय लिए गए

मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक सम्पन्न,,
 - श्रम मंत्री व मंडल अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई,,,
श्रमिकों के हित में अनेक निर्णय लिए गए
देवास। मध्यप्रदेश शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक श्रम मंत्री व मंडल अध्यक्ष  प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्रमिकों के हित में अनेक निर्णय लिए गए। उपरोक्त जानकारी देते हुए मप्र  शहरी कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य डॉ लक्ष्मीनारायण मारु ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन श्रम मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल की 4 थी बैठक श्रम मंत्री व मंडल अध्यक्ष श्री प्रह्लादसिंह जी पटेल की अध्यक्षता में होटल पलाश रेजिडेंसी भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी सदस्यों के साथ श्रम मंत्रालय के सचिव, उप सचिव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक में मंडल के सदस्य श्री ओंकार सिंह बघेल का हृदयाघात से असामयिक निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि के 5 मिनट पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें सर्वप्रथम मंत्री महोदय एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं सभी सदस्यों का पुष्प एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक में एजेंडा अनुसार श्रमिकों के हित में निर्णय लेने के लिए बिंदुवार चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से असंगठित श्रमिकों के हित संरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए "श्रमणा सहकारी समितियों" के गठन, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य निवारण शिविरों के संचालन, श्रम कल्याण निधि के गठन तथा केंद्रीय बीमा योजना लागू करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उपरोक्तानुसार श्रमिकों के हित में लागू करने के लिए सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश की पहली प्रस्तावित समिति भोपाल की श्रमणा सहकारी समिति के पदाधिकारियों का श्रम मंत्री व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटेल साहब द्वारा स्वागत कर बधाई एवं शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रम मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रेम एवं सद्भावना के त्यौहार होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामना दी। बैठक का संचालन मंडल की सहसचिव दीपा तुली ने किया एवं आभार मंडल के सचिव श्री संजय कुमार द्वारा व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...