Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गजराज पर सवार होंगे बाबा महाकाल: नगर में निकलेगी भव्य शिव बारात, सयाजी द्वार से नागेश्वरी मंदिर तक होगा स्वागत

गजराज पर सवार होंगे बाबा महाकाल: नगर में निकलेगी भव्य शिव बारात, सयाजी द्वार से नागेश्वरी मंदिर तक होगा स्वागत
देवास। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नमो-नमो संस्था द्वारा लगातार 13वें वर्ष भव्य एवं अनूठी शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। शिव बारात आज शाम 5 बजे सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागेश्वरी मंदिर तक पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिव बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा।
संस्था संयोजक राजेश यादव, अध्यक्ष वरुण अग्रवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि इस वर्ष की शिव बारात को विशेष रूप से आकर्षक स्वरूप दिया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार आयोजन में शामिल होंगे। केरल की प्रसिद्ध ढोल पार्टी, गुजरात की महिलाओं की डमरू टोली, उत्तर प्रदेश की सजीव झांकियां, रतलाम की चलित झांकियां तथा बेरसिया के कलाकारों द्वारा देवताओं की जीवंत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इस बार झाबुआ की वनवासी टोली विशेष प्रस्तुति देगी। वहीं उज्जैन की शाही सवारी की तर्ज पर बाबा महाकाल की भव्य झांकी शिव बारात में शामिल होगी। विशेष रूप से गजराज पर सवार बाबा महाकाल की झांकी श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगी। भगवान भोलेनाथ माता पार्वती को ब्याहने के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसका सजीव दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेगा।
कार्यक्रम में देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पचूनकर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संस्था संचालक मंडल के सुमेरसिंह ठाकुर, संजय दायमा, नरेंद्र सोलंकी, दीपक सोनी, राकेश गुप्ता, महेश यादव, मनोज गर्ग, महेश चौहान, मनीष जैन, अजय तोमर, सुरेंद्र परिहार, अनिल चौधरी, बंटी मंगरोलिया, नितिन शेलके, नीलेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, पंकज वर्मा, राम यादव, सोनू परमार, संजय ठाकुर, भूपेश ठाकुर, विकास जाट, गोपाल खत्री, राहुल गोस्वामी, शुभम जाधव, रोहित खिची (काली), रवि दायमा, रोहित शर्मा, मनीष काका, धीरेन्द्र दवे, लक्खा खत्री, गोलू पीओपी, राहुल ठाकुर, हेमंत कोदिया, दिनेश शर्मा, ईश्वर परसिया एवं शशांक पवैया अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शिव बारात में सहभागिता का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...