देवास। बुधवार 11 फरवरी को निगम में हुई महापौर जनसुनवाई। श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई करते हुए नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
महापौर द्वारा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों में आवास नगर रहवासी ने अपने निवास के सामने पडोसी घर के जमा पानी की निकासी करने, वार्ड 21 गंगा नगर रहवासियों द्वारा सडक की जमीन पर अवैध रूप से बने मकान को हटाने, जवाहर नगर में चौम्बर पर कब्जा कर आगे ओर अवैध रूप से कब्जा कर बने भवन पर कार्रवाई करने, बिंजाना निवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने व अन्य समस्याओं के आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई मे उपस्थित नही होने पर उक्त दिवस का कटेगा वेतन
आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन पर आपत्ती दर्ज कराने पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के जनसुनवाई मे उपस्थित नही रहने पर महापौर द्वारा सख्ती से जनसुनवाई मे उपस्थित रहने के निर्देश देते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान बगैर किसी कारण के विभाग प्रमुख व व उनके अधिनस्थों के अनुपस्थित रहने पर उक्त दिवस का वेतन आहरण नही किया जावेगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधि के स्वीकृति पत्रों का वितरण
इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि के 5 स्वीकृति पत्रों का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायंक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, चंदन सोनी, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, प्रवीण पाठक, विशाल जगताप एवं नागरिकगण व हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments