Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
     देवास 17 फरवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
फसल बीमा की राशि दिलाई जाये

जनसुनवाई में आवेदक जगदीश निवासी तुमडावदा ने फसली बीमा की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाया जाये

 जनसुनवाई में आवेदिका रश्मि सोलंकी निवासी देवास ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्‍यापन का राशन कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

गैस कनेक्‍शन बिल की राशि कम कराई जाये

जनसुनवाई में आवेदिका सुशीला मालवीय ने गैस कनेक्‍शन बिल की राशि कम करवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

संत रविदास योजना का लाभ दिलाया जाये

जनसुनवाई में आवेदक अरविन्‍द निवासी देवास ने संत रविदास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्‍योति शर्मा ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

     जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...