देवास। दलीप कुमार, निगम आयुक्त द्वारा शंकरगढ़ स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी संस्था अभिरंग संचालक बसंत वर्मा से प्राप्त की गई। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु गोबर से कंडे (उपले) का अधिक से अधिक निर्माण किया जाए तथा भविष्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगभग 10 दुग्ध देने वाली गायों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे गौशाला को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सके और संचालन में आर्थिक सहयोग मिल सके। साथ ही उन्होंने समाज में गौसेवा की भावना रखने वाले नागरिकों एवं किसानों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि गौशाला के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान टीन शेड एवं भूसा भंडार का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि भूसा भंडारण के लिए स्टोर को और बड़ा बनाया जाए, जिससे सीजन में अधिक मात्रा में भूसा सुरक्षित रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिंह सिसोदिया एवं स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर हिमांशु जोशी संदीप बैरागी उपस्थित रहे।

0 Comments