Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सोलंकी और अपर कलेक्‍टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सोलंकी और अपर कलेक्‍टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

    देवास 24 फरवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
अनुग्रह राशि दिलाई जाये

जनसुनवाई में आवेदक महेश रावत निवासी टिनानिया ने पुत्र की दुर्घटना में मृत्‍यु होने पर  अनुग्रह राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

अवैध कब्‍जा हटवाया जाये

जनसुनवाई में आवेदिका कोमल अस्‍ताया निवासी भौंरासा ने प्‍लाट से कब्‍जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

मल्‍टी में आवास दिलाया जाये

  जनसुनवाई में आवेदक भरत जसवानी निवासी देवास ने नई मल्‍टी में आवास दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

वृद्धा पेंशन चालू कराई जाये

 जनसुनवाई में आवेदक मांगीलाल शर्मा निवासी घिचलाय ने वृद्धा पेंशन चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

मकान का  पट्टा दिलाया जाये

 जनसुनवाई में आवेदक संदीप पिता रमेश ने मकान का पट्टा बनवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

 

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

 जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...