देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशा नुसार जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास श्री दिनेश अहिरवार ने बताया कि देवास नगर में संचालित होटल/रेस्टोरेन्टों की जांच विभाग द्वारा की गई। जांच दल द्वारा देवास के लगभग 15 प्रतिष्ठानों की जांच कर 04 प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग करते पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण तैयार किये गये। कार्यवाही में प्रतिष्ठान जोधपुर स्वीट्स विकास नगर से 01 घरेलू सिलेण्डर, श्याम चाट भंडार जवाहर चौक से 02 घरेलू सिलेण्डर, संतुष्टि रेस्टोरेन्ट से 03 घरेलू सिलेण्डर, रवि भोजनालय से 02 गैस सिलेन्डर जप्त किये गये।
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जांच कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री भानसिंह राय एवं श्री धर्मेन्द्र वर्मा शामिल थे।

0 Comments