Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 05 प्रकरण प्रकरण दर्ज किये

आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 05 प्रकरण प्रकरण दर्ज किये

     देवास 08 मार्च  2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस देवास शहर में संदिग्ध स्थानों एवं ढाबा होटलों पर दबिश कार्यवाही की गई। जिसमें  बावडिया,बालगढ़ रोड,स्टेशन रोड़,राधागंज एवं बाईपास स्थित ढाबों पर संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 18 बॉटल विदेशी मदिरा,52 पाव विदेशी मदिरा ,09 बियर बॉटल ,34 कैन बियर 40 पाव देशी मदिरा बरामद की गई । कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 31600 रुपये है l
             आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव एवं अरविंद सोलंकी आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल , निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र, दीपक सैनिक किशोर एवं अनिल सम्मिलित रहे।इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...