Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 06 प्रकरण किए दर्ज

आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 06 प्रकरण किए दर्ज

 देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस को आबकारी की टीम द्वारा बरोठा, पटाड़ी, हाटपीपल्या एवं कमलापुर क्षेत्र में ढाबों होटलों पर चेकिंग कर कार्यवाही की गई। कार्रवाई में 50 बियर, 155 देशी मदिरा प्लेन एवं 10 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है। जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 19325 रुपये है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव एवं अरविंद सोलंकी आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद, गीतेश, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र, सैनिक अनिल सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...