10 मार्च से बैडमिंटन समर कैंप का शुभारंभ
देवास। गोल्ड शटल फ्लाय बैडमिंटन एकेडमी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बैडमिंटन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 10 मार्च से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को बैडमिंटन में स्पोर्ट्स साइंस के महत्व को समझाते हुए वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। गोल्ड शटल फ्लाय बैडमिंटन एकेडमी के सदस्य जितेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का संचालन जिले के एकमात्र भारतीय खेल प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित (एसएआई,एनएसएनआईएस,बीपीई,एसडब्
ल्यूसीसी) एक वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त बैडमिंटन कोच अर्जुन सिंह द्वारा किया जाएगा। शिविर में वे खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण देंगे। इसके साथ ही शिविर में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा भी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा समय-समय पर इंजरी प्रिवेंशन के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस, मेंटल कंडीशनिंग एवं स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इस समर कैंप में 6 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण का समय सुबह सत्र 10 से 1.30 बजे तक शाम सत्र 4 से 7.30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी संपर्क करें
0 Comments