Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा अखिल भारतीय निशुल्क युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 17 मई 2026 रविवार को

श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का पांचवा अखिल भारतीय निशुल्क युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 17 मई 2026 रविवार को
 देवास। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री शिव छत्रपति मराठा संघ का निशुल्क परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 17 मई 2026 रविवार को देवास में स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर मंदिर देवास में आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष कीर्ति चव्हाण ने बताया कि प्रतिवर्ष निशुल्क आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों को एक मंच प्रदान किया जाता है जहां से वह अपने पसंद का वर एवं वधू का चुनाव कर सकते हैं।साथ ही साथ समाज के समस्त वर्ग के लोगों को मंच पर एकत्रित होने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में प्रति वर्ष समाज सेवा में योगदान देने वाले समाजसेवी को मराठा गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र हरियाणा से कई युवक युवती आकर मंच के माध्यम से अपना अपना परिचय देते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...