राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा को लेकर अ.भा. ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक 17 मार्च को
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज की एक अति आवश्यक बैठक समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में 17 मार्च मंगलवार को राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा को लेकर स्थानीय गुजराती गार्डन भोलेनाथ रोड देवास पर शाम 5:30 बजे रखी जाएगी। युवा संघ के जिला अध्यक्ष छोटू पांडे ने बताया कि भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा की तैयारी महासंघ के समस्त पदाधिकारी युवा संघ महिला संघ उप वर्ग के समस्त अध्यक्ष गण एवं समस्त ब्रह्म बंधुओ की उपस्थिति में विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। अतः समस्त ब्राह्मण बंधुओ से निवेदन है कि बैठक में सम्मिलित होकर अपने विचार एवं सुझाव प्रदान करें जिससे शौर्य यात्रा में भव्यता प्रदान की जा सके साथ ही कोषाध्यक्ष श्री सतीश दुबे द्वारा वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त जानकारी युवा संघ के नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने दी।

0 Comments