Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कैला देवी मंदिर में 20 मार्च से होने वाली भागवत कथा हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक में फूलों की होली के साथ फागोत्सव मनाया

कैला देवी मंदिर में 20 मार्च से होने वाली भागवत कथा हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक में फूलों की होली के साथ फागोत्सव मनाया
देवास। चैत्र नवरात्रि पर कैला देवी मंदिर में प्रतिवर्षानुर नवरात्रि महोत्सव पर होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ  20 मार्च से होने वाली श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में भव्य आयोजन को लेकर केला देवी मंदिर उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की  बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य आयोजक मन्नूलाल गर्ग, दीपक गर्ग, कार्यक्रम के संयोजक रायसिंह सेंधव ने भागवताचार्य महामंडलेश्वर वृंदावन के संत श्री भास्करानंद जी महाराज की कथा को लेकर विस्तृत रूपरेखा रखी, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, रमन शर्मा, अजब सिंह ठाकुर  राजेश व्यास ने कार्यक्रम की भव्यता को लेकर अपने विचार प्रतुत किए। महिला शक्ति का आव्हान करते हुए अनामिका गर्ग ने बताया कि कथा प्रति वर्ष होती है किंतु इस वर्ष हवनात्मक कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रत्येक महिला पुरुष कार्यकर्ता एवं भक्त गण नित्य यज्ञ में आहुति प्रदान करने का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। महिला मंडल की ओर से राजूबाई चौधरी , गरीमा श्रीवास्तव, वीणा महाजन, मधु शर्मा ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के पश्चात भजन गायिका अनीता दुबे, अनीता श्रीवास्तव सहित महिला कार्यकर्ताओं ने होली के गीतों की प्रतुति दी एवं समिति के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली के साथ फाग उत्सव मनाया। इस अवसर पर भजन गायक संजय जैन लक्खा ने भजन की प्रस्तुति देते हुए दीपक गर्ग का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने किया आभार दीपक गर्ग ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...