Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अ.भा. मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास सत्र 2024 से 26 की समापन सभा एवं अवार्ड वितरण संपन्न

अ.भा. मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास सत्र 2024 से 26 की समापन सभा एवं अवार्ड वितरण संपन्न
देवास। मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास ने सत्र 2024 से 26 के समापन पर शाखा के श्रेष्ठ कार्य करने वाली सदस्यों का स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मान किया। शाखा के वर्तमान सत्र 2024 से 2026 की समापन सभा सांवरिया सेठ मंदिर जेल रोड देवास पर फाग उत्सव एवं महिला दिवस के रूप में आयोजित की गई। इस आयोजन में शाखा को प्रांत एवं राष्ट्र से प्राप्त अवार्ड का सदस्यों के समक्ष वितरण किया गया तथा शाखा स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया गया। महिला दिवस सम्मान सुमन मूंदड़ा राष्ट्रीय अंचल प्रमुख तथा डॉ किरण भार्गव महिला सशक्तिकरण प्रमुख को प्रदान किया गया। शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष शकुंतला सोनी को उनके कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शकुंतला सोनी, पूर्व अध्यक्ष मनोरमा गोयल एवं राजश्री सोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य उद्बोधन राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा द्वारा दिया गया। आभार प्रदर्शन शाखा सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी भूतड़ा द्वारा किया गया। इसके उपरांत नवीन सत्र 2026 से 2028 के लिए अध्यक्ष मंजू बाला जैन, सचिव श्वेता मंत्री, कोषाध्यक्ष सरिता महाजन का मनोनयन किया गया। इसके पश्चात रंग और फूलों से उत्साह और उमंग के साथ फाग उत्सव मना कर सत्र समापन की घोषणा की गई। शाखा की अधिकतम सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...