Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास ने जीता मध्यप्रदेश रेवेन्यू प्रीमियर लीग-2026 का खिताब,,झाबुआ को 12 रन से हराकर फाइनल अपने नाम किया, 24 टीमों के बीच 51 मुकाबलों का सफल आयोजन

देवास ने जीता मध्यप्रदेश रेवेन्यू प्रीमियर लीग-2026 का खिताब,,

झाबुआ को 12 रन से हराकर फाइनल अपने नाम किया, 24 टीमों के बीच 51 मुकाबलों का सफल आयोजन

देवास। मध्यप्रदेश रेवेन्यू प्रीमियर लीग-2026 के चार दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन रविवार को शानदार और रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। 19 मार्च से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर सुपर-12 लीग, सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच देवास और झाबुआ जिले की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें देवास ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में देवास जिले की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में झाबुआ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रन पर सिमट गई। इस तरह देवास जिले की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर मध्यप्रदेश रेवेन्यू प्रीमियर लीग-2026 की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस भव्य प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में 51 मैच खेले गए, जिनमें 36 लीग मैच, 12 सुपर लीग मुकाबले, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच शामिल रहा। प्रतियोगिता में अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, धार, नीमच, रतलाम, विदिशा, बैतूल, हरदा, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, पन्ना और देवास जिलों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में सभी टीमों को 3-3 लीग मैच खेलने का अवसर दिया गया। इसके बाद सुपर-12 चरण में पहुंची टीमों ने 2-2 सुपर लीग मैच खेले। सेमीफाइनल मुकाबले देवास, अलीराजपुर, बैतूल और झाबुआ जिले की टीमों के बीच खेले गए। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और चाय की समुचित एवं व्यवस्थित व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई, जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।
इस सफल आयोजन को मूर्त रूप देने में धर्मेंद्र चौबे (पटवारी), किशोर जोशी (पटवारी), अजय दायमा (पटवारी), दिलीप जाट (पटवारी), राहुल खरसोदिया (सहायक ग्रेड-3), आशीष सेम(पटवारी),स्वीकार जैन(पटवारी) सहित समस्त आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के समर्पण और मेहनत से यह प्रतियोगिता भव्य, अनुशासित और यादगार बन सकी।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता देवास टीम को ₹71,000 नगद(आयोजन समिति द्वारा) एवं उपविजेता झाबुआ टीम को ₹41,000(आयोजन समिति द्वारा) नगद प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ₹2,100-₹2,100 नगद पवन जी पाटीदार की ओर से दिए गए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ₹5,100 नगद राशि मुकेश सूर्यवंशी, एडवोकेट देवास द्वारा प्रदान की गई। प्रतियोगिता के सभी 51 मैचों में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देवेंद्र सिंह ठाकुर, स्टाम्प वेंडर सोनकच्छ द्वारा दी गई। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफियां सियाराम पाटीदार, स्टाम्प वेंडर हाटपिपल्या द्वारा प्रदान की गईं। विजेता और उपविजेता टीमों की ट्रॉफियां राहुल पाटीदार, स्टाम्प वेंडर द्वारा भेंट की गईं। सभी जिलों की टीमों के भोजन की व्यवस्था शिवम-गणेश पटेल, स्टाम्प वेंडर देवास द्वारा की गई।
मध्यप्रदेश रेवेन्यू प्रीमियर लीग-2026 न केवल खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि यह आपसी समन्वय, अनुशासन, खेल भावना और संगठन क्षमता का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई। प्रतियोगिता की सफलता पर खिलाड़ियों, आयोजन समिति और सहयोगकर्ताओं को बधाई दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...