कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित
---------------
जिले के नागरिक गण गाइड लाइन के संबंध में 19 मार्च तक दें सकते हैं सुझाव,,
गाइड लाइन की दरें जिला पंजीयक एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध
देवास 12 मार्च 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में 2026-27 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन पर चर्चा की गई। जिले की 05 उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों में औसत 14 प्रतिशत गाईडलाईन बढाने का प्रस्ताव दिया गया। जिले में गाइडलाइन की 2712 लोकेशन में से 1995 लोकेशन पर दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया गया। यह वृद्धि उन स्थानों पर की जा रही है, जहां गाइडलाइन दर से अधिक दर पर रजिस्ट्रियां हो रही हैं और जहां नई विकास परियोजनाऐं बन रही है। इस वर्ष गाइडलाइन में 28 नई लोकेशन भी जोडी जाएगी।
बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित गाइड लाइन नागरिक के लिए अवलोकन वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय देवास एवं जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। नागरिकगण दरों के संबंध में सुझाव 19 मार्च तक वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय देवास एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालय में दे सकतें हैं। सुझावों के बाद गाइड लाइन प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल को प्रेषित किए जाएंगे।

0 Comments